नीरज कुमार। बिहार STF एवं पूर्णिया जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आज गुरुवार को जिले का कुख्यात अपराधी विशाल कुमार को अवैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया।
बता दें कि गत दिनांक 27.01.2026 यानी मंगलवार को पूर्णियाँ जिला के बड़े मक्का व्यापारी जवाहर यादव के पुत्र सूरज बिहारी उर्फ सूरज यादव कोइंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करने के विवाद में कुछ अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई,
जिसमें उक्त अपराधी की संलिप्तता पायी गयी थी।गिरफ्तारी के दौरान अपराधी विशाल कुमार के पास से 01 देशी कट्टा एवं हत्या की घटना में प्रयुक्त 03 बाइक बरामद किया गया।
