जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, बिहार विधान परिषद के उप सभापति एवं स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में एक-एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री को सौंपा

पटना

बीपी डेस्क। बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए जदयू विधानमंडल दल की ओर से जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा, बिहार विधान परिषद के उप सभापति श्री रामवचन राय, स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत के नेतृत्व में एक-एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में सौंपा।

विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो० जमा खान, बिहार विधानसभा में सचेतक श्री सुधांशु शेखर, श्री नचिकेता, श्री विनय चौधरी, विधायक श्री राधाचरण साह, विधायक श्रीमती सोनम रानी, विधायक श्री राजेश कुमार उर्फ ईश्वर मंडल, विधायक श्री अतिरेक कुमार, विधायक श्री इन्द्रदेव सिंह, विधायक श्री हेमनारायण साह, विधायक श्री राजकुमार राय, विधायक श्री निरंजन कुमार मेहता, विधायक श्री दुलालचंद गोस्वामी, विधायक श्री बबलू कुमार, विधायक श्री रामविलास कामत के एक-एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री को सौंपा गया। कुल 17 लाख 19 हजार रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये सौंपा गया।

मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिये सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी। इस अवसर पर बिहार विधान परिषद में मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधजी जी उपस्थित थे।