बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय: बिहारशरीफ सोगरा वक्फ इस्टेट के कार्यालय परिसर में 8 अगस्त को बीबी सोगरा की 117 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई । इस्टेट के मोतव्वली मोखतारुल हक ने शनिवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि. बीवी सोगरा बिहारशरीफ की एक महान दानशील और परोपकारी महिला थीं। जिन्होंने अपने पति हाजी अब्दुल अजीज की याद में ऐतिहासिक मदरसा अजीजिया की स्थापना की थी और अपनी पूरी संपत्ति शिक्षा व समाज सेवा के लिए वक्फ कर दी थी।

इस मौके पर सुबह की नमाज के बाद कुरान शरीफ की तिलावत से शुरू हुई। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के अलावा मदरसा अजीजिया, मदरसा इस्लामिया, सोगरा कॉलेज सोगरा हाई स्कूल के शैक्षणिक शैक्षणिक कर्मचारी शामिल हुए। श्रद्धांजलि सभा के बाद बीबी सोगरा के मजार पर चादरपोशी की गई एवं उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए लोगों को बीबी सोगरा से संबंधित अहम जानकारी दी गई।
इस मौके पर जैद अहमद उर्फ छोटन बिहारी, आफताब आलम, जावेद कुरैशी, मिनहाज मलिक, मौलाना तारिक अनवर, बाढ़ के कमल साहब सहित जिले के कई लोग उपस्थित थे। इस मौके पर पवित्र पुराण की एक आयत के अनुवाद के बारे में विस्तार से बताया कि अल्लाह किसी की स्थिति को तब तक नहीं बदलता जब तक वह खुद की स्थिति को नहीं बदलते।
