नालंदा : TRE-4 अभ्यर्थियों के साथ मजबूती से खड़ी है कांग्रेस- विवेक सिन्हा

नालंदा

बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय: नालंदा जिला कांग्रेस कमेटी ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पटना मेंTRE-4 के अभ्यर्थियों पर हुए लाठी चार्ज की कड़ी निंदा की है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विवेक सिन्हा ने कहा कि भाजपा की सरकार ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखने वाले अभ्यर्थियों पर लाठियां भांजकर अपना असली चेहरा उजागर किया है।

अपने भविष्य की मांग कर रहे छात्र-छात्राओं पर बर्बर कार्रवाई लोकतंत्र पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नालंदा जिला कांग्रेस कमिटी TRE-4 अभ्यर्थियों के साथ मजबूती से खड़े हैं। यदि अभ्यर्थियों के साथ न्याय नहीं किया गया और उनकी मांगों पर सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर बड़ा जन आंदोलन करेगी।

कांग्रेस पार्टी हमेशा अन्याय, अत्याचार और युवाओं के हक की लड़ाई में आवाज़ उठाती रही है तथा आगे भी न्याय की आवाज़ को बुलंद करती रहेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विमल, राज कुमार, इमरान खान, इंजीनियर टिपू, अशोक कुमार मोर्चा, सुनील कुमार मोर्चा, रवि कुमार सिंह, अजित कुमार मोर्चा, चेमलाल कुमार, किशोरी प्रसाद, उजी कुमार, मिट्टी ईंटा बिहार राशन, रमेश कुमार, मो महताब आलम चिश्ती , विवेक पासवान एवं अरुण कुमार मायंक सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।