Biharsharif / Avinash pandey: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी डॉ. असदुल्लाह खान शनिवार को बिहारशरीफ स्थित राजेंद्र आश्रम कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने नालंदा जिला कांग्रेस कमिटी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी विधान परिषद चुनाव, स्नातक मतदाताओं की समस्याओं और उनकी अपेक्षाओं पर चर्चा की।
डॉ. असदुल्लाह खान, जो मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय में डीन हैं, ने कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव शिक्षित युवाओं, बेरोजगार स्नातकों और आम मतदाताओं की आवाज सदन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता जताई। साथ ही कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के बीच जाकर संवाद करने और उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने की अपील की।
बैठक में पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी संजय यादव के संदर्भ में भी चर्चा हुई। इस दौरान शिक्षकों की समस्याओं, शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा शिक्षकों के अधिकार, सम्मान और हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया गया।
नालंदा जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष विवेक कुमार सिन्हा ने कहा कि आगामी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव में संबंधित मतदाताओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी शिक्षित वर्ग, युवाओं, बेरोजगार स्नातकों और शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन के माध्यम से मतदाताओं से संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को प्रत्याशियों तक पहुंचाया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे तथा आगामी चुनाव को लेकर संगठनात्मक संवाद और जनसंपर्क मजबूत करने पर बल दिया।
इस अवसर पर हैदर आलम, नंदू पासवान, अजय कुमार पांडेय, हरिहरनाथ, विवेकानंद पासवान, उस्मान गनी, इमरान खान, विद्यानंद कुमार, इंजीनियर टीपू, अजीत राज (मीडिया प्रभारी), डॉ. अवधेश कुमार, जयराम कुमार, मुकेश कुमार सिंह, शिवनाथ चौधरी, शिशुपाल जी, मोहम्मद इम्तियाज आलम (अधिवक्ता), मोहम्मद आजाद, कन्हैया जी, शंकर यादव, धनंजय पटेल, अनिल चंद्रवंशी, पिंटू यादव, अमन, सुभाष जी, मुहम्मद नजमी इम्तियाज एवं अर्जुन यादव सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
