डुमरांव की आकांक्षा ने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के गणित स्नातकोत्तर में गोल्ड मेडल प्राप्त कर किया गौरवान्वित

बक्सर

विक्रांत। डुमरांव नगर निवासी आकांक्षा कुमारी वर्मा ने आरा के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में गणित विषय से स्नातकोत्तर में गोल्ड मेडल प्राप्त करके डुमरांव सहित पूरे जिले का नाम रौशन किया।

आकांक्षा की आरंभिक शिक्षा राजगढ़ स्थित महारानी उषारानी बालिका मध्य और उच्च विद्यालय से हुई। सुमित्रा महिला कॉलेज से स्नातक करने के पश्चात आकांक्षा ने आरा के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में गणित विषय से सत्र 2022-2024 स्नातकोत्तर किया।

स्नातकोत्तर में टॉप करने पर 28 जनवरी 2026 को आयोजित 7 वे दीक्षांत समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त करके सबको गौरवान्वित किया।

इस समारोह में पूरे शाहाबाद के जन प्रतिनिधियों को भी बुलाया गया था। बक्सर जिले के आनंद मिश्रा(बक्सर विधायक) और राहुल सिंह( डुमरांव विधायक) ने आकांक्षा की इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

आकांक्षा के पिता मनोज वर्मा और माता नंदा वर्मा ने आकांक्षा के इस उपलब्धि पर बधाई दी है। आकांक्षा के दादा सुरेंद्र वर्मा ने इसे एक गौरवशाली पल बताया है। उन्होंने बताया कि आकांक्षा बचपन से ही मेधावी और मेहनती रही है।

उसका शांत स्वभाव, दृढ़ इच्छा शक्ति और निरंतर मेहनत ही सफलता का मूल मंत्र रहा है। आकांक्षा की छोटी बहन अंजली और भाई मयंक ने दीदी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *