नरेंद्र कुमार। रजौली प्रखंड अंतर्गत हरदिया पंचायत स्थित फुलवरिया डैम जाने वाले मार्ग पर बनी पुरानी पुलिया क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आज अनुमंडल पदाधिकारी, रजौली श्री स्वतंत्र कुमार सुमन के द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया तथा आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि सिंचाई प्रमंडल,रजौली एवं रेलवे के समन्वय से क्षतिग्रस्त स्थल पर ह्यूम पाइप लगाकर आज रात्रि तक आवागमन बहाल करने की कार्रवाई की जा रही है।
साथ ही लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) की जलापूर्ति पाइपलाइन को आवश्यक तकनीकी सपोर्ट प्रदान कर बहुउद्देशीय नल-जल योजना के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति भी शीघ्र बहाल की जाएगी।
