मुख्यमंत्री के निर्देश पर पानापुर प्रखंड में ड्राई राशन के एयर ड्रॉप हेतु स्टेट हैंगर पटना से हेलीकॉप्टर ने भरी उड़ान, जिलाधिकारी ने राहत सामग्री के एयर ड्रॉप से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

पटना

बीपी डेस्क। मुख्य सचिव, बिहार श्री प्रत्यय अमृत के मार्गदर्शन एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव श्री संतोष कुमार मल्ल के निर्देशानुसार विभागीय संयुक्त सचिव श्री अविनाश कुमार एवं कार्यपालक अभियंता, जल संसाधन विभाग, मो. आसिफ इकबाल भी मौके पर उपस्थित रहे तथा राहत सामग्री के एयर ड्रॉप से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिला प्रशासन, सारण द्वारा आज अतिरिक्त राशन पैकेट्स की मांग की गई। माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए गोरखपुर से हेलीकॉप्टर मंगवाया गया है, जिसके माध्यम से आवश्यक राशन पैकेट्स को एयर ड्रॉप हेतु भेजा जा रहा है।

राज्य सरकार आपदा की इस घड़ी में प्रभावित एवं आपदा पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने हेतु दृढ़ संकल्पित एवं प्रतिबद्ध है। प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक राहत सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आपदा प्रभावित लोगों को त्वरित राहत पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक कदम तत्परता से उठाए जा रहे हैं।