बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय ध्वजारोहण के दौरान सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा, नालंदा जिलाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में बिहारशरीफ के अस्पताल चौराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया।







कार्यकर्ताओं ने श्रम कल्याण केंद्र मैदान से कैंडल मार्च निकालकर अस्पताल चौराहा पर अपना विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय। वन्दे मातरम् व मुर्दाबाद कै नारे लगाये। राष्ट्रीय गीत का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान जैसे नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।


इस अवसर पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रीय गान, राष्ट्रीय गीत सहित देश को लगातार अपमान किया जाता है। हमारे लिए देश सर्वोपरि है और हम किसी भी कीमत पर देश और देश की राष्ट्रीय गीत का अपमान नहीं सहेंगे। राष्ट्रीय गीत का अपमान करने के लिए हम सभी सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा देश से माफी मांगने की मांग करते हैं।
इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला महामंत्री ललन पासवान, उपाध्यक्ष ईं. मंटू कुमार, गोपाल सिंह, कौशलेंद्र कुमार , जिला मंत्री नीतिश कुमार, गुलशन कुमार , मंडल अध्यक्ष अमित कुमार, नीरज कुमार, मोहित कुमार, दिवाकर कुमार, मंटू कुमार, विट्टू कुशवाहा, जिला प्रवक्ता विकास कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, शैलेन्द्र कुमार, नीरज कुमार डब्ल्यू,
डा आशुतोष कुमार, जिला मंत्री अमरेश कुमार, सोनू कुमार हिंदू, धीरज पाठक, संदीप कुमार ,शशिकला सिन्हा, अनूसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मणिकांत पासवान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूचि श्रीवास्तव, राजेश सिंह सिसोदिया, आलोक रंजन, मोनू कुमार, राजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
