Under-19 World Cup : अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर भारत फाइनल में, अब 6 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खिताबी भिड़ंत

क्रिकेट स्पोर्ट्स

बीपी डेस्क। भारत की ओर से आरोन जॉर्ज ने शतक लगाया, वहीं वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे ने अर्धशतक जमाया। अफगानिस्तान की ओर से भी शिनोजादा और नियाजई ने शतक जमाया था, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं रही।

भारत की ओर से आरोन जॉर्ज ने 104 गेंदों में 15 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 115 रनों की पारी खेली। जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंदों का सामना किया, जिसमें 9 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 68 रन बनाए।

कप्तान आयुष म्हात्रे ने 59 गेंदों में 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 62 रनों की पारी खेली। विहान मल्होत्रा 38 और वेदांत त्रिवेदी 5 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के केवल तीन विकेट गिरे।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फैसल शिनोजादा और उजेरुल्लाह नियाजई की शतकीय पारी के दम पर अफगानिस्तान ने चार विकेट पर 310 रन बनाया था। शिनोजादा 93 गेंद में 110 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। जबकि नियाजई ने 86 गेंद में नाबाद 101 रन की पारी खेली।

बता दें कि अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल की दो टीमें मिल चुकी हैं। 6 फरवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच ट्रॉफी के लिए भिड़ंत होगी। फाइनल मुकाबला भी हरारे में ही खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *