नालंदा: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: इतिहास से सीख लेकर एकता को मजबूत करने का संकल्प

नालंदा

बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय : 14 अगस्त 1947, आजादी के एक दिन पूर्व भारत पाकिस्तान बंटवारा के रूप में हुए एक भयानक त्रासदी जिसमें लाखों निर्दोषों की निर्मम हत्या, लूटपाट सहित अन्य भीषण तबाही को याद करते हुए आज भारतीय जनता पार्टी नालंदा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में बिहारशरीफ विधायक कार्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश के निवर्तमान प्रदेश महामंत्री राधामोहन उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को इस भीषण त्रासदी को विस्तार से बताया गया।

निवर्तमान प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की ग़लत नीति और जवाहरलाल नेहरू की स्वार्थ की राजनीति ने उस समय लगभग 5 से 10 लाख लोग निर्ममता का शिकार होकर दुनिया से चले गए। लाखों लोगों को अपना घर बार छोड़कर भागना पड़ा। पाकिस्तान से ट्रेन भर-भर कर लाशें आ रही थी। उस विभिषिका को याद कर आज भी हम सभी भारतवासी सिहर उठते हैं। मुगलों, अंग्रेजों द्वारा हमारी शिक्षा प्रणाली को ध्वस्त किया गया , हजारों मंदिरों को लूटकर हमारी सांस्कृतिक विरासत को मिटाने का प्रयास किया गया ।

आजादी के बाद भी कांग्रेस ने उस दिशा में ठोस काम नहीं किया। 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत अपने सांस्कृतिक विरासतों का पुनर्रूद्धार करते हुए भारत को अभूतपूर्व मान सम्मान दिलाने का काम किया । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 समाप्त भी किया और आज भारत दुनिया के सामने गर्व से सर उठा कर खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

हमें आज देश के जेन जी ,हमारे देश के भविष्य युवाओं को इस विभाजन विभिषिका के बारे में जानकारी लेकर उनसे सीख लेकर देश को मजबूत बनाने में योगदान देने की आवश्यकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने इस अवसर पर कहा कि जब आजादी की खुशी में पूरा भारत झुम रहा था उसी समय भारत पाकिस्तान बंटवारे में लाखों निर्दोष लोगों का संसार उजड़ गया, उनकी खुशियां मातम में बदल गई। जवाहरलाल नेहरू और मोहम्मद अली जिन्ना के जिद में इतना बड़ी घटना की जिम्मेवार कांग्रेस को देश आज भी नहीं भूला है।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश्वर प्रसाद सिंह,जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी अरविंद पटेल , शैलेन्द्र कुमार , डा आशुतोष कुमार, तेजस्विता राधा , नीरज कुमार डब्ल्यू , जिला मंत्री अमरेश कुमार , प्रवीण सिंह , कार्यालय मंत्री गोपाल कुमार , बिहारशरीफ नगर उत्तरी अध्यक्ष संदीप कुमार , बिहारशरीफ नगर मध्य अध्यक्ष धनंजय कुमार, दक्षिणी अध्यक्ष अविनाश कुमार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुमार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूचि श्रीवास्तव, इन्दु कुशवाहा, डा रेणु देवी, सन्नी पटेल, ललन पासवान, शिवम् राज, धीरज पाठक, विपीन झा, धर्मेंद्र कुमार धुरी, बबीता कुमारी , संजू देवी, रामजतन आर्य, प्रणव कुमार सिन्हा, सुरेंद्र शर्मा, आलोक रंजन, रौशन कुमार यादव, संजय कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।