बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय: सुख नशे के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए नालंदा पुलिस खासा सक्रिय है। नालंदा के पुलिस अधीक्षक भारत सोनी द्वारा इससे संबंधित विशेष दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। बिहारशरीफ शहर के सोहसराय थाना क्षेत्र के लोहगानी मोहल्ले के घर से पुलिस ने 11. 5 केजी गांजा बरामद किया है।
यह जानकारी सोहसराय थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि उन्हें गांजा के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को देते हुए संबंधित मकान में छापेमारी की गई। जहां से गांजा बरामद किया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने मोहल्ला निवासी स्वर्गीय राजकुमार यादव उर्फ ठाकुर प्रसाद यादव के पुत्र सुजीत कुमार को इस मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार अभियुक्त गांजे की तस्करी किया करता था।
पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि किसके माध्यम से होकर गांजा यहां तक पहुंचाया जाता था। गांजे की तस्करी में और किन-किन लोगों की संलिप्ता है, इसकी जानकारी भी पुलिस जुटा रही है।
