सेंट्रल डेस्क। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) के नए नियमों पर चल रहे विवाद के बीच कवि डॉ. कुमार विश्वास ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मंगलवार को एक्स पर स्व० रमेश रंजन की एक कविता पोस्ट कर यूजीसी एक्ट के विरोध में दर्द बयां किया है।
अपने पोस्ट में उन्होंने हैशटौग यूजीसी रोलबैक का भी उल्लेख किया है। मालूम हो कि यूजीसी के नए समता नियमों पर सवर्ण समाज ने खुलकर विरोध शुरू कर दिया है। इस पर सरकार भी एक्शन में आ गई है और बीच का रास्ता निकालने के लिए मंथन शुरू किया है।
उन्होंने एक्स पर लिखा—
आइए जानते हैं कि समता संवर्धन नियमों में वो क्या बदलाव हैं जिन्हें लेकर विरोध बढ़ गया है…
2026 के नियमों में भेदभाव की परिभाषा को ज्यादा सख्त और विस्तृत किया गया है, जो 2012 के नियमों की तुलना में अधिक व्यापक है।
जाति आधारित भेदभाव की परिभाषा का दायरा बढ़ाया गया है, जिसमें अब एससी, एसटी के अलावा ओबीसी के छात्रों और कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है।
2012 के नियमों में झूठी शिकायतों पर जुर्माने और दंड के प्रावधान थे, लेकिन 2026 के नियमों में इसे हटा दिया गया है ताकि असली पीड़ित शिकायत करने से न डरें।
प्रत्येक उच्च शिक्षण संस्थान को समता दस्ते और समता दूत की नियुक्ति करनी होगी।
भेदभाव के मामलों पर सात दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट देनी होगी।
दंड विधि के तहत मामला बनता है तो पुलिस को तत्काल सूचित किया जाएगा।
यदि संस्थान नियमों का पालन नहीं करते हैं तो यूजीसी दंडात्मक कार्रवाई कर सकता है, जैसे डिग्री, वित्तीय मदद या ऑनलाइन कोर्सों पर रोक लगाना।
