चंपारण की खबर : शबे बारात पर 4 फरवरी को बंद रहेंगे न्यायालय

मोतिहारी

मोतिहारी, राजन द्विवेदी। शबे बारात के अवसर पर जिला व्यवहार न्यायालय तथा अनुमंडलीय न्यायालय 4 फरवरी को बंद रहेंगे। इस संबंध में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशुतोष कुमार दास ने अधिसूचना जारी कर जिला विधिज्ञ संघ को सूचित कर दिया है।

जिला विधिज्ञ संघ के महासचिव राजीव कुमार द्विवेदी उर्फ पप्पू दूबे ने बताया कि न्यायालय के वार्षिक कैलेंडर में शबे बारात की छुट्टी पूर्व में 5 फरवरी निर्धारित थी। किंतु दर्जनों मुस्लिम अधिवक्ताओं ने संघ को आवेदन देकर अवकाश 5 फरवरी के स्थान पर 4 फरवरी करने का अनुरोध किया था।

संघ द्वारा अधिवक्ताओं के आवेदन को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के समक्ष अग्रसारित किया गया। अधिवक्ताओं की भावनाओं एवं संघ के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने 4 फरवरी को न्यायालय बंद रखने का आदेश जारी किया है। वहीं 5 फरवरी को न्यायालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *