पटना स्नातक एवं पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत को लेकर नालंदा कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक

नालंदा

Biharsaharif/Avinash pandey: पटना स्नातक एवं पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस द्वारा घोषित प्रत्याशियों डॉ. असदुल्लाह खान एवं डॉ. संजय कुमार यादव की जीत को लेकर नालंदा जिला कांग्रेस कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष विवेक कुमार सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित की गई।

बैठक में दोनों कांग्रेस प्रत्याशियों के चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने चुनाव की तैयारियों, मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने तथा कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने को लेकर अपने सुझाव रखे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष विवेक कुमार सिन्हा ने कहा कि पटना स्नातक एवं पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में नालंदा जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने तथा कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मजबूती से जनसंपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ दोनों प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य करेंगे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी एवं नेता अजय कुमार पांडेय, नंदू पासवान, इंजीनियर टीपू, असगर भारती, अधिवक्ता मो. इम्तियाज, मो. उस्मान गनी,, नंदू प्रसाद, मणिशंकर झा,मोहम्मद नजमी इम्तियाज, एवं अजीत राज सहित अन्य कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।