Gaya : राजकीय पॉलिटेकनिक कालेज में हर्षोल्लास से गणतंत्र दिवस मनाया गया, प्राचार्य ने किया झंडोतोलन

गया

बीपी डेस्क : सूबे का चर्चित गया जी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में गणतंत्र दिवस उमंग और उत्साह पूर्वक मनाई गई. इस मौके पर आयोजित समारोह के बीच कालेज के प्राचार्य डॉ एच. के. सिंह ने ध्वजारोहण किया. मौके पर प्राचार्य डा सिंह ने कहा कि परिवार और समाज से बढ़कर राष्ट्र यानि देश है. राष्ट्र के प्रति जागरूक रहना नैतिक दायित्व है.

आगे प्राचार्य डा सिंह ने कहा कि देश की आजादी के लिए जाति और धर्म से अलग होकर लोगों ने बलिदान देने का कार्य किया है. बलिदानियों के बलिदान को कभी मिटाया नही जा सकता है. मीडिया समन्वयक सह कैंप्स प्रभारी प्रो. विनोद कुमार ने कहा कि वतन के लिए शहादत देने वाले वीर सपूतों की जीवनी से सीख लेने की जरूरत है.

इसके पूर्व कालेज की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति की गई. वहीं सीएसइ सेकेंड सेमेस्टर की छात्रा अनिशा गुप्ता ने देश भक्ति गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी… की प्रस्तुति से कालेज परिसर को देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया.

जब कि आइटी की छात्रा खुशबू, सीएसइ की छात्रा सिमरन और सीएसइ की छात्रा अनिशा गुप्ता ने सामूहिक गीत ऐ वतन ऐ वतन मेरे बाद रहे तू .. कि प्रस्तुति कर वहां श्रोताओं को ताली बजाने पर विवश कर दिया. साथ ही 6th सेमेस्टर के छात्र हरि ओम ने भारतीय संविधान पर प्रकाश डाला और कहा कि भारतीय संविधान आजादी, सम्मान की गारंटी और बराबरी की सशक्त पहचान है.

भारतीय संविधान नागरिकों को विचार, धर्म, उपासना की स्वतंत्रता सुनिश्चित करता है. समारोह में हास्टल प्रभारी प्रो रवि चौधरी. परीक्षा नियंत्रक प्रो अभिमन्यु कुमार सहित अन्य कई शिक्षाविद् व प्राध्यापक मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *