बक्सर के दुल्लहपुर में भगवान सूर्य नारायण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 6 फरवरी को, श्रद्धालुओं द्वारा निकाली गई कलश शोभा यात्रा..

बक्सर

बीपी, बक्सर। जिले के चर्चित दुल्लहपुर गांव में नव निर्मित सत्य के प्रतिक भगवान सूर्य नारायण मंदिर में आगामी 6 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा धार्मिक समारोह के साथ किया जाएगा. इसी क्रम में गत एक फरवरी को श्री महालक्ष्मी नारायण महायज्ञ की शुरुआत जल भरी कलश शोभा यात्रा निकाली गई.

कलश शोभा यात्रा सिमरी पश्चिमी क्षेत्र की जिला पार्षद आरती सिंह देवी के नेतृत्व में बड़ी ग्रामीण महिलाओं संग धर्मानुरागी ग्रामीण पुरुष सदस्यों द्वारा निकाली गई.

जो गांव दुल्लहपुर का परिभ्रमण करते हुए भगवान सूर्य नारायण मंदिर परिसर स्थित यज्ञ स्थल पर पहुंचा. वहां विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई. बाद में स्वामी हरि प्रपन्ना चार्य महाराज द्वारा महायज्ञ आयोजन समिति के सदस्यों और सामान्य आस्थावानों की मौजूदगी में मंत्रोच्चारण के साथ श्री महा लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू हुई.

इस मौके पर सत्य के प्रतिक भगवान सूर्य नारायण की जयकारें से दुल्लहपुर गांव गुंजायमान हो उठा. पूरा दुल्लहपुर गांव समेत आस पास का गांव बलिहार अध्यात्म के सरोवर में डूबा रहा. इस मौके पर बतौर मुख्य यजमान ( मुख्य अतिथि) दुल्लहपुर निवासी व आइआइटी पटना के निदेशक डॉ पी. एन. की मौजूदगी ने अध्यात्मिक माहौल को गौरवान्वित कर दिया.

बक्सर जिला के सिमरी अंचल क्षेत्र का दुल्लहपुर गांव भगवान सूर्य की मंदिर के निर्माण और आगामी छः फरवरी को सूर्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पूर्व श्री महा लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के आयोजन को लेकर चहुंओर चर्चा का विषय बना है. यहां भगवान सूर्य का मंदिर आकर्षण का केंद्र बिंदु बना हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *