युवक पर अंधाधुंध फायरिंग करने वाले बदमाश को भीड़ ने दे दी सजा ऐ मौत

पटना
  • अंधाधुंध फायरिंग में एक युवक व महिला जख्मी, इलाज के लिए भर्ती

बीपी डेस्क। बिहार में जहां अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है, वहीं अपराधियों को सजाय मौत की सजा आक्रोशित भीड़ देते हुए कानून अपने हाथ में करते दिखाई दे रही है। हालांकि इस तरह का मामला पहले भी बिहार में वर्ष 2005 में सुशासन की सरकार बनने के साथ भागलपुर, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों में खुब सामने आई।

जहां छिनतई, रंगदारी, लूटपाट की घटनाओं के दौरान भीड़ हत्थे चढ़े अपराधियों को सजाए मौत की सजा दे दी गई। अब इसी तरह फिर से वह दौर लौटने की राह पर समस्तीपुर में दिखा है। बता दें कि बुधवार की शाम समस्तीपुर जिले दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के अनुमंडल रोड में हुई है। जहां अपराधियों ने एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

इस दौरान अपराधी ने बचाव के लिए दौड़ी एक महिला को भी गोली मार दी। इस अपराधियों की करतूत देख लोगों की भीड़ ने मौके से भाग रहे एक बदमाश को धर दबोचा। जिसके बाद भीड़ ने पकड़े गए बदमाश को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

बुधवार की देर शाम दो की संख्या में आए अपराधियों ने एक युवक के सीने और पीठ में एक के बाद एक कर चार गोलियां मारी। जख्मी युवक की पहचान दलसिंहसराय गंज मोहल्ला के स्वर्गीय पवन पासवान के पुत्र पप्पू पासवान के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि फायरिंग के बाद दोनों बदमाश मौके से भागने लगे। तभी आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई और एक बदमाश को भीड़ ने दबोच लिया और पीट-पीटकर सज़ा ऐ मौत की सजा दे दी। मृत बदमाश भी गंज मोहल्ला का ही सनी पासवान बताया जाता है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पप्पू बाइक से दलसिंहसराय बाजार से अनुमंडल रोड गंज मोहल्ला स्थित घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने उसे रोक लिया और उस पर गोली चला दी। पप्पू ने एक बदमाश को पकड़ लिया।

यह देखकर बगल में मिल चलाने वाली महिला पप्पू को बचाने के लिए दौड़ी तो बदमाश ने उस पर भी गोली चला दी। जिससे गोली उसके बाएं हाथ में लग गई। जख्मी महिला दलसिंहसराय गंज मोहल्ले के रमेश पासवान की पत्नी रेखा देवी हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *