नालंदा: होटल का श्रमिक अपने मालिक के हनक का हुआ शिकार, प्राण दिया त्याग- पानी भरने के विवाद में पीटकर की गई हत्या

नालंदा

बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय: यह खबर नालंदा जिला से है। जहां एक गरीब श्रमिक की जान ले ली गई। आरोप श्रमिक के मलिक पर लगा है। पानी भरने के विवाद में घटना घटी है। ऐसी बातें स्थानीय लोगों ने बताया। घटना जिले के सिलाव बाजार की है।

बाजार के एक मिष्ठान भंडार दुकान में श्रमिक का काम करने वाले युवक को उसके मालिकों ने जमकर पीटा। यह मामला बीते 7 फरवरी 2026 का बताया जा रहा है। श्रमिक की मृत्यु सोमवार यानी 17 फरवरी 2026 को हो गई। बुरी तरह पिटाई से काल- कवलित हुआ श्रमिक परबलपुर थाना क्षेत्र के बदौनी गांव निवासी स्वर्गीय उदल राम का 40 वर्षीय पुत्र बिंदु प्रसाद है । पिछले दो वर्षो से यह सिलाव बाइपास स्थित एक मिष्ठान भंडार में कार्य कर रहे थे।

घटना के संबंध में लोगों की जुबानी
घटना के संबंध में मृतक के भाई राजेश कुमार व पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सोनू कुमार ने बताया कि मृतक बिंदु प्रसाद डेढ़ दो वर्ष से सिलाव बाजार स्थित मिष्टान भंडार में कार्य कर रहे थे । उसी बीच 7 फरवरी की शाम दुकान के मालिक द्वारा पानी भरने के लिए कहा गया। विलंब होने पर होटल के मालिक आग बबूला हो गए।

आरोप है कि मौके पर श्रमिक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। सात दिनों तक श्रमिक की तबियत में सुधार नहीं देख 14 फरवरी को मरणासन्न अवस्था में मृतक के घर के पास ले जाकर फेंक दिया गया । जब सुबह गांव वालों ने घायल बिंदु को देखा तो इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया । वहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर विम्स पावापुरी ले गए।

जहां आज अहले सुबह मौत हो गई । मृतक बिंदु ने मरने से पहले इलाज के क्रम में अपने ऑन रिकॉर्डिंग बयान में कहा “पानी नहीं भरने पर दुकान के संचालक अपने पुत्रों के साथ मिलकर बेरहमी से पीटे व बेहोशी की हालात में घर के पास फेंककर भाग गया। सिलाव थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मुझे घटना की सूचना मिली है। इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस पब्लिक के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप पर नालंदा पुलिस ने साझा किया है।