Daily Horoscope : क्या कहते है आज आपके सितारे, कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए…..

राशिफल

मेष
आज आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में विचरण करेंगे। इसलिए आज आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। साहस और पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारियों को रुका हुआ भुगतान मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य की सलाह फायदेमंद रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन गुस्से पर काबू रखें।

वृषभ
आज आर्थिक मामलों में थोजडी सावधानी बरतें। निवेश सोच-समझकर करें। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है।

मिथुन
चंद्रमा आज आपकी राशि में ही संचरण करेंगे। आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। मीडिया, लेखन या मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन है। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं।

कर्क
आज चंद्रमा आपकी राशि से धन भाव पर संचऱण कर रहे हैं। परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। संपत्ति संबंधी मामलों में प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। फंसा हुआ धन मिल सकता है। लेकिन सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

सिंह
आज नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव आएंगे। धन लाभ के संकेत हैं।

कन्या
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन मेहनत रंग लाएगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। पुराने मित्र से संपर्क हो सकता है। व्यापारियों को अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं।

तुला
चंद्रमा आपकी राशि से नवम स्थान पर संचऱण करेंगे। इसलिए भाग्य का साथ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। व्यापार में विस्तार के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।

वृश्चिक
आज पर गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। धन संबंधी मामलों में सतर्कता जरूरी है। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी।

धनु
नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ होगा। छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग हैं। परिवार में खुशियां आएंगी।

मकर
आज चंद्रमा आपकी राशि से छठे स्थान पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस समय कार्यस्थल पर मेहनत का फल मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

कुंभ
वहीं आपकी राशि में सूर्य, शुक्र, बुध मंगल का संयोग बन रहा है। इसलिए इस समय आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है साथ ही रुके हुए कार्य पूरे होंगे। बिजनेस में नई डील फाइनल हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं।

मीन
आज आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में लाभ होगा। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। आज आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरदीने की सोच सकते हैं।