“Cooperation among Cooperatives” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित

मोतिहारी

बीपी डेस्क। आज दिनांक 27 फरवरी 2026 को
“Cooperation among Cooperatives” की कार्ययोजना एवं क्रियान्वयन रणनीति को गति प्रदान करने के उद्देश्य से आज प्रबंध निदेशक, Bihar State Milk Co-operative Federation Ltd. (COMFED) (कॉमफेड) श्री समीर सौरभ की अध्यक्षता में Bihar State Cooperative Bank Ltd. (BSCB) के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सहकारी संस्थाओं के मध्य समन्वय को सुदृढ़ करते हुए दुग्ध क्षेत्र में पारदर्शिता, दक्षता एवं तकनीकी एकीकरण सुनिश्चित करने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों (PDCS) एवं दुग्ध उत्पादक किसानों के व्यापक ऑनबोर्डिंग की रूपरेखा पर चर्चा की गई, ताकि उन्हें वित्तीय एवं डिजिटल सेवाओं से जोड़ा जा सके।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दुग्ध मूल्य का किसानों को रियल-टाइम भुगतान सुनिश्चित करने तथा समस्त संबंधित गतिविधियों की प्रभावी निगरानी के लिए एक सुदृढ़ प्रबंधन सूचना प्रणाली (MIS) विकसित की जाएगी। यह प्रणाली दुग्ध संग्रहण, भुगतान, सदस्यता एवं वित्तीय लेन-देन की पारदर्शी एवं त्वरित ट्रैकिंग में सहायक होगी।

मइस पहल से दुग्ध उत्पादक किसानों को समयबद्ध भुगतान, बेहतर वित्तीय समावेशन एवं सहकारी संरचना में सशक्त भागीदारी का लाभ प्राप्त होगा। साथ ही, सहकारी संस्थाओं के बीच तकनीकी एकीकरण से राज्य में दुग्ध सहकारिता आंदोलन को नई मजबूती मिलेगी।