14 करोड़ बिहार वासियों का आश और विश्वास हैं नीतीश कुमार: सांसद कौशलेंद्र कुमार

नालंदा

बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय: बिहारशरीफ के रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यालय भवन में बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार के निर्देशानुसार युवा जदयू नालन्दा के द्वारा बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन के अवसर पर 10 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

रक्तदान शिविर का उद्घाटन नालन्दा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद नगर जिलाध्यक्ष गुलरेज अंसारी जिला प्रवक्ता डा धनंजय कुमार देव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धीरज पटेल एवं नगर अध्यक्ष राहुल रंजन कुशवाहा ने की।

सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि बनता बिहार और संवरता बिहार के शिल्पकार और हमसभी कार्यकर्ताओं की आन बान और शान 14 करोड़ बिहार वासियों की आश और विश्वास है विकास पुरुष नीतीश कुमार आज उनके जन्मदिन के अवसर पर दस युवा साथियों ने रक्तदान किया है उनको मैं बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं रक्तदान के लिए आज उन्होंने सबसे बढ़िया दिन चुना।

बिहार में उनके नेतृत्व में हुए कार्य का देश से लेकर विदेश में डंका बज रहा है तथा विकास के क्षेत्र में बिहार अव्वल पायदान पर है हमारी योजनाओं का अनुसरण हो रहा है ये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व का कमाल है आज बिहारी कहलाना सम्मान और गौरव की बात है लोग अब गर्व से कहते हैं हमलोग नीतीश कुमार के न्याय के साथ विकास और सुशासन मांडल वाले बिहार से हैं।

बिहार की जनता ने 2005 से लेकर आज तक नीतीश कुमार के चेहरे पर मुहर लगाती आ रही है।रक्तदान करने वालों को संबोधित करते हुए कहा कि आपका यह कदम जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रक्तदान एक महादान है,जो किसी की जिंदगी को नया जीवन देता है।

आपकी इस पहल से मरीजों को समय पर रक्त मिल पाता है और उनकी जान बचाई जा सकती है यह नि:स्वार्थ सेवाभाव समाज के लिए सर्वोच्च प्रेरणा है जो अनगिनत जिंदगियां बचाकर मानवता की रक्षा करता है। यह एक ऐसा पवित्र कार्य है जो निस्वार्थ भाव से जीवन को नई आशा देता है।

रक्तदान करने वाले दस युवा साथियों को जिला प्रवक्ता जदयू डा धनंजय कुमार देव युवा जिलाध्यक्ष धीरज पटेल जयप्रकाश यादव हरेंन्दर रविदास रजनीश रंजन नीतीश कुमार इमाम हसन राजा कुमार सन्नी पटेल वालें युवाओं को अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस सेवा कार्य के दौरान सनी पटेल, संजीत यादव,सनी महतो, संजीव महतो, पवन शर्मा, अर्णव आर्य, रोहित कुमार, संजीत पासवान, मौर्या सिंह कुशवाहा विभुति कुमार और अंकित महतो समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में मुख्यमंत्री की लंबी आयु की कामना की और समाज सेवा का संकल्प लिया।