बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन

पटना

बीपी डेस्क। बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा निर्णय लेते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2022 बैच के 6 अधिकारियों को प्रोन्नति दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इन अधिकारियों को ‘वरीय कालमान’ यानी संयुक्त सचिव स्तर में प्रमोट किया गया है।

इन अधिकारियों की हुई प्रोन्नति:

ऋतुराज प्रताप सिंह नगर आयुक्त, मुजफ्फरपुर नगर निगम

किसलय कुशवाहा नगर आयुक्त, भागलपुर नगर निगम

दिव्या शक्ति उप विकास आयुक्त (DDC), कैमूर (भभुआ)

गौरव कुमार उप विकास आयुक्त (DDC), सहरसा

श्वेता भारती उप विकास आयुक्त (DDC), खगड़िया

श्रेया श्री अनुमण्डल पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर (पश्चिमी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *