पटना, बीपी डेस्क : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज राजेन्द्र नगर स्थित सुशील मोदी स्मृति पार्क में पूर्व उप मुख्यमंत्री पद्मभूषण स्व० सुशील कुमार मोदी जी की जयंती समारोह में शामिल हुये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व० सुशील कुमार मोदी जी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार, बिहार विधान परिषद् के सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पाण्डे, कृषि मंत्री श्री रामकृपाल यादव, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री श्री संजय कुमार सिंह, सहकारिता मंत्री डॉ० प्रमोद कुमार, सांसद श्री रविशंकर प्रसाद,
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी, विधायक श्री प्रमोद कुमार, विधायक श्री संजीव चौरसिया, विधायक श्री संजय गुप्ता, विधायक श्री रत्नेश कुशवाहा, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, स्व० सुशील कुमार मोदी की धर्मपत्नी श्रीमती जेसी जॉर्ज, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष श्री नंद किशोर यादव, पूर्व विधायक श्री अरूण कुमार सिन्हा, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्री मनीष कुमार वर्मा, अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति तथा राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित स्व० सुशील कुमार मोदी जी की जयंती कार्यक्रम में शामिल हुये। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्व० सुशील कुमार मोदी जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पाण्डे, उद्योग मंत्री डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल,
सांसद श्री राधामोहन सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी, भाजपा के संगठन महामंत्री श्री भीखू भाई दलसानिया, बिहार भाजपा प्रभारी श्री विनोद तावड़े, विधायक श्री संजय गुप्ता, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, स्व० सुशील कुमार मोदी की धर्मपत्नी श्रीमती जेसी जॉर्ज, अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति तथा राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
