बीपी डेस्क। सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर के बाद सियासत में हलचल तेज है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार की शाम 5 बजे बैठक बुला ली है। इस बैठक में जेडीयू के विधायकों, सांसदों और एमएलसी की उपस्थिति रहेगी। यह बैठक आज शाम 1 अन्ने मार्ग सीएम हाउस में होगी।

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे में आज की बैठक में संभावना जताई जा रही है कि सीएम पद पर चर्चा हो सकती है।
चर्चा थी कि अगर जेडीयू के कोई नेता सीएम बनते हैं तो बीजेपी के दो डिप्टी सीएम होंगे। अगर बीजेपी के सीएम होंगे तो जेडीयू के दो डिप्टी सीएम होंगे। ऐसे में आज बैठक में क्या कुछ फैसले लिए जाते हैं, इसका इंतजार किया जा रहा है।
वहीं बता दें कि नवंबर, 2025 में हुए बिहार विधानसभा चुनावों के बाद एनडीए में बनी सहमति के अनुसार फिलहाल जदयू से मुख्यमंत्री हैं और बीजेपी से 2 मुख्यमंत्री हैं। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष का पद भी बीजेपी के पास ही है और उपाध्यक्ष का पद जदयू के पास है। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा-आर से 2 मंत्री हैं। ‘हम’ और रालोमो से 1-1 मंत्री हैं। अब नई सरकार में कौन सा फॉर्मूला अपनाया जाएगा, यह अगले कुछ दिनों में स्पष्ट हो जाएगा।
