मेष
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। नौकरी में आज आपको अधिकारियों से सहयोग मिलेगा, आप कुछ नया काम भी आज शुरू कर सकते हैं। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आपको कामयाबी मिलने का योग बना है। आपको शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी,जो लोग विदेश में शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको भी इस मामले में गुड न्यूज मिल सकती है। जो लोग वाहन या घर के लिए लोन लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको कामयाबी मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में आज आपको पिता से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन मे आपको ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। पड़ोसियों से भी आपके मधुर संबंध बने रहेंगे।
वृषभ
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन शुभ रहेगा। आपकी राशि के स्वामी शुक्र आज सूर्य के साथ युति में रहेंगे ऐसे में आपको आज विपरीतलिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। नौकरी मे आज आपका प्रभाव बना रहेगा। आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। शिक्षा और प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी। आप आज सरकारी योजनाओं का भी लाभ ले पाएंगे। आपको घर परिवार में मान सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। प्रेमी के साथ आपको रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। साथ ही आपको मनपसंद भोजन मिलने की भी खुशी होगी। किसी मित्र या पड़ोसी से आपको सहयोग मिल पाएगा। शुगर प्रभावी व्यक्ति आज अपनी सेहत का ध्यान रखें। पित्तवर्धक भोजन से परहेज रखें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज राशि स्वामी बुध का गोचर शुभ रहेगा। आपको अपनी बुद्धि और व्यावहारिकता का फायदा मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपको अपनी योजनाओं का फायदा मिलेगा। नकौरी में आपका सम्मान बना रहेगा। और सहकर्मियों से आप आज सहयोग भी प्राप्त कर पाएंगे। सरकारी क्षेत्र के काम में आज थोड़ी परेशानी हो सकती है। आर्थिक मामलों में आज आपको अप्रत्याशित खर्च का सामना करना पड़ सकता है। आप आज किसी की मदद भी कर सकते हैं। धर्म अध्यात्म में आपकी आज रुचि बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में आज आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी की मदद से आपका घरेलू काम बन जाएगा। बच्चों की शिक्षा और करियर को लेकर आज चिंता हो सकती है। वायु विकार और उदर रोग से संबंधित समस्या आज आपको हो सकती है।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। राशि स्वामी आज नीच राशि में होंगे लेकिन सूर्य और शुक्र की सप्तम दृष्टि प्राप्त होने से आपको कार्यक्षेत्र मं उन्नति का मौका मिलेगा। आर्थिक लाभ का संयोग बनेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ व्यक्तियों और सहकर्मियों से आपको सहयोग मिलेगा। बिजनेस में आज आप लाभ प्राप्त कर पाएंगे। शिक्षण कार्य से जुड़े जातकों के लिए भी आज का दिन लाभदायक होगा। आप आज सामाजिक क्षेत्र में लाभ और सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। आपको उपहार और अप्रत्याशित लाभ भी मिल सकता है। लेकिन आपको अपनी सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना होगा। सिरदर्द और थकान महसूस कर सकते हैं, लापरवाही से बचें चोट भी लग सकती है। पारिवारिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा,लेकिन कुछ बातों को लेकर आपस में मतभेद भी हो सकता है।
सिंह
आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलदायी होगा। आपको कार्यक्षेत्र में आज अपने काम से काम रखना चाहिए और जहां तक हो सके आज आपको दूसरों के काम से दूरी बनाकर रखना चाहिए। सरकारी मामलों में आज आपको सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम की जरूरत होगी। वैसे आज चतुर बुद्धि और कूटनीति से आप उलझन को सुलझाने में भी सफलता प्राप्त कर पाएंगे। आपके काम का संबंध अगर विदेश है तो आपको कोई लाभ का मौका मिल सकता है। चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में भी आपको आज कामयाबी मिल सकती है। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की भावनाओं को समझना होगा और आपस में तालमेल बनाकर रखना होगा क्योंकि आपके बीच किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है।
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बुध और सूर्य के गोचर से शुभ रहेगा। आप आज बिजनेस में बुद्धि, वाणी और विवेक से लाभ प्राप्त कर पाएंगे। आपके कार्यक्षेत्र में आज अनुकूल स्थिति बनी रहेगी और आपको साथी सहकर्मियों से भी सहयोग मिलेगा। जो लोग तकनीकी क्षेत्र के काम से जुड़े हुए हैं उनको आज लाभ का विशेष मौका मिल सकता है। सेल्स मार्केटिंग के काम से जुड़े जातकों के लिए भी आज का दिन लाभदायक रहेगा। लेकिन आपको आज शेयर सट्टा से दूरी बनाए रखना चाहिए। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें, अपच और पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। बाहरी खानपान से आपको आज बचना चाहिए। घर परिवार में आज आपको पिता और चाचा से लाभ और सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन के मामले में भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
तुला
आज गुरुवार का दिन तुला राशि के जातकों के लिए आनंददायक रहेगा। आप आज एक से अधिक स्रोत से लाभ प्राप्त कर पाएगे। नौकरी में आपका काम भी आज सुचारू रूप से चलेगा। सहयोगियों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको आज सुख साधनों के मिलने की भी खुशी होगी। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए भी कमाई के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आप कुछ नया काम भी शुरू कर सकते हैं अथवा किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। धर्म कर्म के काम में आपका मन लगेगा। आप दीर्घकालीन योजना में आज धन का निवेश कर सकते हें। सेहत के मामले में आज का दिन नरम गरम रह सकता है। पीठ और कंधे में दर्द भी महसूस कर सकते हैं। बुखार की भी आशंका है, सेहत पर नजर रखें। वैसे आज आपको जीवनसाथी और बच्चों से सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से आज आपको खुशी मिल सकती है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन सामान्य रूप से अनुकूल कहा जा सकता है। राशि में जहां चंद्रमा विराजमान हैं तो वहीं राशि स्वामी मंगल दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में आज आपको कामकाज में आज संयम रखना होगा। नौकरी में आपका दिन आज व्यस्तता भरा रहेगा। दिन के दूसरे भाग में कुछ नया काम अचानक ही आपके ऊपर आ सकता है। आर्थिक लेनदेन में भी आपको आज व्यवहारिक और सतर्क रहना होगा। वैसे आज आप किसी साहसिक फैसले से लाभ भी ले पाएंगे। माता से आपको स्नेह और सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। पिता के सहयोग और मार्गदर्शन से आपको फायदा होगा। लव लाइफ में आज आपके प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा। आपको आज कफ जनित समस्या हो सकती है, और थकान महसूस करेंगे।
धनु
आज धनु राशि के लिए गुरु की दृष्टि शुभ फलदायी है। आपको आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपके कार्यक्षेत्र में आज प्रगति होगी। आपको कोई लाभदायक मौका भी मिलेगा। नौकरी में आपको आज साथी सहकर्मी से सहयोग मिलेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम आज पूरा हो सकता है। आज आज किसी जरूरतमंद की मदद भी कर सकते हैं। घर की साज सज्जा और व्यवस्था पर आप धन खर्च कर सकते हैं। किसी को आपने पैसे दिए हैं तो आपका धन वापस मिल सकता है। बिजनेस में आपकी कमाई अच्छी होगी। तांबा और प्रॉपर्टी के काम में आप आज विशेष रूप से लाभ प्राप्त कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन के मामले में भी दिन सुखद और अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल आज बना रहेगा। आपको किसी पूर्व मित्र से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आपको प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।
मकर
मकर राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आप ऊर्जा और उत्साह से भरपूर बने रहेंगे। राशि में विराजमान सूर्य आपको सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता दिलाएंगे। नौकरी में आज आपको कोई रुचि का काम मिल सकता है। फैमिली बिजनेस में आपको आज लाभ मिलेगा। आप कुछ नया काम और कारोबार शुरू करने का प्लान कर सकते हैं। आपको परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। घर परिवार में आज आपका सम्मान बना रहेगा और आपको जो भी सहयोग चाहिए वह परिवार से आपको मिल जाएगा। संतान की ओर से भी आपका मन प्रसन्न होगा। सेहत भी आज आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन मधुमेह एवं हृदय रोग से प्रभावित व्यक्तियों को खानपान और परहेज का ध्यान रखना चाहिए।
कुंभ
आज गुरुवार का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको आज चतुराई और कूटनीतिक बुद्धि से लाभ मिल पाएगा। आज राजनीति से जुड़े जातकों को पद और सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामलों में आज आपको अपने प्रयास का लाभ मिलेगा। आप करियर में कोई लाभ का मौका पाएंगे लेकिन विरोधी और शत्रुओं से आपको आज सतर्क रहना होगा। सेहत का अपना ध्यान रखें आज आपको वात जनित समस्या हो सकती है। घुटने और पैरों में आज आपको तकलीफ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आज जीवनसाथी के साथ आपको तालमेल बनाकर रखना होगा किसी बात को लेकर आज जीवनसाथी से मतभेद होने की आशंका है। लव लाइफ में भी आज प्रेमी के रूठने से आपको तकलीफ होगी। पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा।
मीन
मीन राशि के जातको के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आपकी राशि भाग्य भाव में चंद्रमा का गोचर करना और सूर्य का एकादश भाव में होना आपके लिए लाभ का संयोग बना रहा है। आपको करियर मे उन्नति का मौका मिलेगा। अधिकारी और वरिष्ठजनों से आपको आज पूरा सपोर्ट और सहयोग मिलेगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी और सरकारी एवं कानूनी मामलों में आपको लाभ और सफलता का मौका मिलेगा। आपका पारिवारिक जीवन भी आज सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ जहां आपका प्रेम बना रहेगा वहीं पिता और बड़े भाई से आप सहयोग भी प्राप्त कर पाएंगे। आपको आज अतिउत्साह में जोखिम वाले काम करने से बचना होगा। हृदय रोग से प्रभावी जातक अपना ध्यान रखें।
