बीपी डेस्क। बिहार में जेडीयू ने सरकार से मांग की है कि जिस तरह से सरकार ने भू-माफिया पर शिकंजा कसा है क्या आरजेडी चीफ लालू प्रसाद की जमीनों की भी जांच कराएगी? जेडीयू प्रवक्ता नीरज कमार ने डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा से यह मांग की है। जेडीयू की मांग पर विजय सिन्हा की रिएक्शन आया है।
वहीं बिहार के डिप्टी सीएम और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बिहार में भू-माफिया और जमीन के दलालों के साथ साथ माफिया से दोस्ती रखने वाले विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विभाग की बागडोर संभालने के बाद विजय कुमार सिन्हा लगारा सख्त एक्शन ले रहे हैं।
जिससे भू-माफिया के साथ साथ विभाग के अधिकारियों में खौफ का माहौल है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा हर सप्ताह जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन कर जमीन से जुड़ी लोगों की समस्या को सुन रहे हैं और ऑन द स्पॉट लोगों की समस्या का समाधान कर रहे हैं।
इस दौरान लापरवाह अधिकारियों पर भी सरकार की गाज गिर रही है। विजय सिन्हा के एक्शन से विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप है और उन्होंने मुख्यमंत्री से राज्यपाल तक को चिट्ठी लिखकर हस्तक्षेप की मांग कर दी है हालांकि विजय सिन्हा का कहना है कि वह किसी के दबाव में आने वाले नहीं है।
जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने विजय सिन्हा से आरजेडी चीफ लालू प्रसाद की जमीनों की जांच कराने की मांग कर दी है। जेडीयू की मांग को अपना समर्थन देते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में जमीन माफिया के खिलाफ उनका अभियान जारी रहेगा। अगर जेडीयू नेता उनके जनसंवाद में आवेदन देते हैं तो विभाग और सरकार इसपर जरूर विचार करेगी।
