Motihari News : सीएम नीतीश 16 जनवरी को मोतिहारी से शुरू करेंगे समृद्धि यात्रा, कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास एवं उद्घाटन

पश्चिम चंपारण बिहार

मोतिहारी, राजन दत्त। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जनवरी से मोतिहारी से अपने समृद्धि यात्रा की शुरुआत करने वाले हैं. 17 जनवरी को सीएम नीतीश कुमार मोतिहारी पहुंचेंगे. यहां वे कई योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे. साथ ही गांधी मैदान में जन संवाद भी करेंगे.

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी का लेकर जदयू विधायक विशाल साह ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंच निर्माण, बैरिकेडिंग, आम जनता और वीआईपी के प्रवेश एवं निकास द्वार, पार्किंग व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की. कार्यक्रम स्थल को अलग-अलग जोन में बांटने और प्रत्येक जोन में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती पर चर्चा की गई.

वहीं मुख्यमंत्री के आगमन और कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय, जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात गांधी मैदान पहुंचे. इस दौरान उनके साथ कई डीएसपी और भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा. अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *