नालंदा: कटिंग सिलाई सेंटर का डीएम ने किया निरीक्षण- डीपीएम, जीविका को डीएम का निर्देश- कटिंग सेंटर में सभी वस्तुएं व्यवस्थित ढंग से रखना सुनिश्चित करेंगे

नालंदा

बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय। दिनांक 17 जनवरी 2025 को नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बेन प्रखंड अंतर्गत ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित कर्मशाला- सह- प्रशिक्षण केंद्र में जीविका द्वारा ग्रामीण महिलाओं को जीविकोपार्जन मुहैया कराने के लिए कटिंग सिलाई सेंटर का निरीक्षण किया गया ।

बिहार सरकार की एक पहल, जीविका, ICDS विभाग के साथ MoU हुआ है। जिससे राज्य के सभी ग्रामीण महिलओं को रोजगार मिल सके ,जिसके तहत नालन्दा के 20 प्रखंडों में लगभग एक हज़ार दीदियों को सिलाई प्रशिक्षण दिया गया। बेन प्रखंड को नालन्दा जिला अन्तर्गत जिला स्तरीय कट्टिंग सेंटर स्थापित किया गया है।

इस कट्टिंग सेंटर पर कुल 155 विद्युत यांत्रिक सिलाई मशीन स्थापित किया गया है | इस कट्टिंग सेंटर से नालन्दा के 20 प्रखंडों एवं कुछ अन्य जिलो में कपड़े (आंगनबाड़ी बच्चे का ड्रेस ) को बेन से कट्टिंग कर 20 प्रखंड एवं अन्य कुछ जिलो में जहां सिलाई सेंटर बनाए गए हैं वहां डिलेवर किया जाएगा।

डिलेवर किये गए स्थानों पर कट्टिंग किये हुए कपड़े को (आंगनबाड़ी बच्चे का स्कुल ड्रेस ) दो सेट बनाकर एवं क्वालिटी की जांच कर ICDS विभाग (आंगनबाड़ी केंद्र) को दिया जाएगा | जिला स्तरीय कट्टिंग सेंटर पर जानकी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा row matrial उपलब्ध कराया जाएगा।

बिहार सरकार के इस पहल से हर एक प्रखंड के हजारों महिलओं को रोजगार मिलेगी एवं उनकें आर्थिक स्थिति मजूबत होगी। डीएम ने डीपीएम जीविका को निर्देश देते हुए कहा कि कटिंग सेंटर में सभी वस्तुएं व्यवस्थित ढंग से रखना सुनिश्चित करेंगे, साथ ही स्टोर रूम को सिस्टमैटिक बनाएंगे ।इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी हिलसा, डीपीएम जीविका , महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *