T20 World Cup 2026 : आईसीसी ने बांग्लादेश की भारत से बाहर मैच शिफ्ट करने की मांग ठुकराई

टॉप स्टोरीज स्पोर्ट्स

सेंट्रल डेस्क। आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका दे दिया है। बोर्ड ने आईसीसी से अपने टी20 विश्व कप 2026 के मैच भारत से बाहर शिफ्ट करने की मांग की थी। आईसीसी ने इस मांग को खारिज कर दिया है। आईसीसी ने कहा है कि उसके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है जिससे यह पता चलता हो कि बांग्लादेश की टीम को भारत में खतरा है। मंगलवार को आईसीसी के अधिकारियों और बीसीबी के बीच ऑनलाइन बैठक हुई।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार इस मीटिंग में आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को आईसीसी की तरफ से बताया गाय किया कि उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है, जो भारत में खेलते समय बांग्लादेश की टीम के लिए किसी विशेष या विश्वसनीय खतरे का संकेत देती हो। यही वजह है कि टूर्नामेंट के शेड्यूल या वेन्यू में बदलाव का कोई आधार नहीं दिख रहा।

दूसरी तरफ ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट में कहा गया है कि आईसीसी ने बीसीबी से कहा कि वह जगह बदलने की रिक्वेस्ट को रिजेक्ट कर रहा है। बांग्लादेश को टूर्नामेंट खेलने के लिए भारत जाना होगा, नहीं तो पॉइंट्स गंवाने का खतरा होगा। हालांकि, बीसीबी ने ऐसा कोई अल्टीमेटम मिलने से इनकार किया है।

हालांकि अभी आईसीसी के आधिकारिक बयान का इंतजार है। बांग्लादेश को टी20 विश्व कप 2026 के अपने ग्रुप राउंड के सभी चार मैच भारत में खेलने हैं। उसके तीन मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर हैं जबकि एक मैच वानखेड़े स्टेडियम पर होना है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 4 जनवरी को आपातकालीन बैठक की थी। उस बैठक में बोर्ड ने औपचारिक रूप से आईसीसी को ईमेल भेजाकर अपने मैच भारत से बाहर आयोजित करवाने की मांग की थी। बोर्ड के अनुसार उन्होंने ऐसा बांग्लादेशी खिलाड़ियों, टीम अधिकारियों, बोर्ड सदस्यों और अन्य हितधारकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर ऐसा किया था।

यह पूरा बवाल उस समय शुरू हुआ जब बीसीसीआई ने बांग्लादेश से क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर कर दिया। उन्हें केकेआर ने 9.2 करोड़ में खरीदा था। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की वजह से भारत में मुस्तफिजुर के खेलने का विरोध हो रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *