मुख्यमंत्री ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पटना पश्चिम के पूर्व विधायक स्व० नवीन किशोर सिन्हा की पुण्य तिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पटना

पटना, डेस्क : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने स्व० नवीन सिन्हा स्मृति पार्क, पटना में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक स्व० नवीन किशोर सिन्हा जी की पुण्य तिथि के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं स्व० नवीन किशोर सिन्हा के सुपुत्र श्री नितिन नवीन, केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री सतीश चन्द्र दूबे, उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, उद्योग मंत्री श्री दिलीप कुमार जायसवाल, बिहार विधान परिषद् के सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह,

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री भिखु भाई दलसानिया, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी, सांसद श्री रविशंकर प्रसाद, विधायक श्री जनक राम, विधायक श्री जनक सिंह, विधायक श्री सुनील कुमार, पूर्व राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद, बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री नंद किशोर यादव,

पूर्व विधायक श्री अरूण कुमार सिन्हा, पटना की महापौर श्रीमती सीता साहू, बिहार सवर्ण आयोग के अध्यक्ष श्री महाचन्द्र प्रसाद सिंह, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष श्री रणवीर नन्दन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति, राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *