नई दिल्ली, सेंट्रल डेस्क। शुक्रवार को चांदी में जोरदार उछाल देखा गया है। एक दिन में चांदी में इतना उछाल पहले शायद ही कभी देखा गया हो। कमोडिटी मार्केट खुलते ही चांदी में 8000 रुपये प्रति किलो से भी ज्यादा तेजी है। वहीं सोने में भी तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि ये चांदी जितनी नहीं है।
कितनी है सोने की कीमत?
सुबह 11 बजे के आसपास एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने की कीमत 139,225 रुपये चल रही है। इसमें 1128 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। सोने ने अब तक 138,574 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 1,39,285 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
कितना है चांदी का दाम?
सुबह 11 बजे के आसपास एमसीएक्स में 1 किलो चांदी की कीमत 2,32,089 चल रही है। इसमें 8609 रुपये प्रति किलो की तेजी है। चांदी ने अब तक 2,24,374 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 2,32,741 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

ऊपर दी गई टेबल के अनुसार रायपुर में सोने की कीमत आज सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 139,170 रुपये चल रही है। इसके अलावा भोपाल और इंदौर में सोने का भाव सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने का दाम 139,350 रुपये चल रहा है।
इसके साथ ही चंडीगढ़ में आज चांदी सबसे सस्ती मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 231,300 रुपये है। वहीं भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 231,540 रुपये है। यहां चांदी सबसे महंगी मिल रही है।
