नालंदा: तीन कंट्री मेड पिस्टल व 21 जिंदा कारतूस बरामद, तीन पुलिस की पकड़ में

नालंदा

बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय: अपराधियों ने क्राइम की एक बड़ी स्क्रिप्ट लिख रखी थी। जिसकी भनक पुलिस को लगी। सूचना के तत्काल बाद छापेमारी में तीन कंट्री मेड पिस्टल 21 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। तीन युवकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस का दावा है कि हथियार व कारतूस के साथ इकट्ठा हुए तीनों युवक एक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। मामला नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र का है। नालंदा पुलिस ने इससे संबंधित एक आधिकारिक प्रेस रिलीज में बताया है कि 6 मार्च 2026 की रात्रि करीब 10 बजे थाना क्षेत्र के गिलानीचक गांव में कुछ युवक हथियार व कारतूस के साथ जमा हुए हैं।

जानकारी के बाद चंडी थानाध्यक्ष सुमन कुमार दलबल के साथ उक्त गांव में छापेमारी की। जहां गांव निवासी नीतीश मांझी के घर की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में घर से तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास तीन कंट्री मेड पिस्टल एवं 21 जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

गिरफ्तार युवकों में चंडी थाना क्षेत्र के गिलानीचक गांव निवासी पुकार नट के दो पुत्र शहजादा व नट राजा नट एवं शेखपुरा जिले के राजपुर गांव निवासी मधु नट के पुत्र अभिषेक कुमार शामिल है।थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार युवकों से इस संबंध में पूछताछ की है।