मेष
इस राशि के लोगों का मनचाही जगह तबादला हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। कोर्ट केस में सफलता मिल सकती है। मानसिक कष्ट दूर होंगे। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत से जुड़ी परेशानी आज खत्म हो सकती है।
वृषभ
व्यापार में हानि हो सकती है। पुराना रोग परेशान करेगा। किसी अज्ञात भय के कारण मानसिक परेशानी हो सकती है। अगर किसी को पैसा उधार दिया है तो पैसा अटक सकता है। कोई पुराना विवाद फिर से सामने आएगा। संतान से कष्ट होने के योग हैं।
मिथुन
इस राशि के लोगों को नौकरी में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। किसी से सलाह लेकर ही पैसा निवेश करें। किसी से विवाद भी हो सकता है। विवाह संबंधी बात तय हो सकती है। शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा। कोर्ट केस में सफलता मिल सकती है।
कर्क
दांपत्य जीवन से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। मनचाहा रोजगार मिल सकता है। अगर किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिल सकता है। मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। किसी पर आंख मूंद कर विश्वास न करें।
सिंह
इस राशि के लोगों का खर्च अचानक बढ़ सकता है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। कोई गुप्त चिंता मन को परेशान करेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। मानसिक तनाव रहेगा।
कन्या
इस राशि के लोगों का नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। काम में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों की शुरूआत हो सकती है। दांपत्य जीवन में विवाद हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है। कानूनी मामले में फंस सकते हैं।
तुला
इस राशि के लोगों का धन लाभ हो सकता है। पुरानी दुश्मनी खत्म होगी। पैसों के मामले में आज आप भाग्यशाली रहेंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। दोस्तों की मदद मिलेगी। पति-पत्नी के विवाद समाप्त होंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।
वृश्चिक
सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा। नौकरी में काम का बोझ ज्यादा रहेगा, कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी। आर्थिक कमजोरी का योग बन रहा है। आज आपको संयम बनाए रखने की जरूरत है नहीं तो परेशान रहेंगे।
धनु
इस राशि के लोगों का कोई काम अगर रुका हुआ है तो वह आज पूरा हो सकता है। नौकरी में बॉस आपके काम से खुश होंगे, कोई उपहार या ईनाम मिल सकता है। दूसरों के काम में टांग न अड़ाएं तो अच्छा रहेगा।माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।
मकर
इस राशि के लोगों का आज किसी से विवाद हो सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी डील अटक सकती है। संपत्ति से जुड़े मामले उलझ सकते हैं। कोई आपको धोखा दे सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहें। पैसों से जुड़ी समस्या आज पूरे समय बनी रहेगी।
कुंभ
इस राशि के लोगों की इनकम में वृद्धि हो सकती है। दोस्तों और रिश्तेदारों का साथ मिलेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारिक रिश्ते मजबूत होंगे। अटका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। सरकार से मदद मिलने की पूरी उम्मीद बन रही है।
मीन
परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। आय कम रहेगी और खर्च अधिक होगा। शत्रु हावी हो सकते हैं। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है।मनोरंजन में समय बीतेगा। अपनी बुद्धिमत्ता से आप उलझे हुए काम सुलझा लेंगे। सेहत का ध्यान रखें।
