सेंट्रल डेस्क : आपसी भाईचारा को बढ़ाने के उद्देश्य से एकदिवसीय पत्रकार मैत्री क्रिकेट T- 20 प्रतियोगिता का आयोजन 22 फरवरी 2026 दिन रविवार को प्रातः 9:00 बजे वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.
इस मौके पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य युवा भाजपा नेता सत्येंद्र कुमार बारी उर्फ बीनू समेत अन्य कई नामचीन हस्ती बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे.
इस आशय की जानकारी पत्रकार मैत्री टी- 20 क्रिकेट मैच आयोजन समिति के सचिव अजीत पांडेय और पत्रकार अमर नाथ बारी ने वाराणसी के सभी वरिष्ठ सम्मानित पत्रकार प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों से पत्रकार मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता को सफल बनाने में बहुमूल्य योगदान की अपील की है.
आयोजन समिति के सदस्य पत्रकार द्वय ने सामान्य क्रिकेट प्रेमियों से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के खेल मैदान में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का हौसला बुलंद करने को आग्रह किया है.
