कृषि मंत्री ने बिहार कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक अंतर-महाविद्यालय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

पटना

विक्रांत। आज बुधवार को (28.01.2026) को बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के प्रांगण में तीन दिवसीय वार्षिक अंतर-महाविद्यालय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का उद्घाटन श्री राम कृपाल यादव, कृषि मंत्री, बिहार द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. डी. आर. सिंह, कुलपति, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर ने की।

उद्घाटन समारोह का शुभारम्भ प्रतिभागियों के मार्च पास्ट से शुरू हुआ। जिसमें सभी प्रतिभागियों को निष्ठा और अनुशासन पूर्वक खेलने की शपथ दिलायी गई। अपने संबोधन में माननीय कृषि मंत्री ने तीन दिनों के खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ देते हुए सभी प्रतिभागियों को अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता का मूल मंत्र अनुशासन, स्वास्थ्य, कड़ी मेहनत एवं आपसी तालमेल है तथा उन्होंने प्रतिभागियों से विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रौशन करने का आग्रह किया। कृषि मंत्री ने विश्वविद्यालय के टिश्यू कल्चर प्रयोगशाला, जी आई प्रोडक्ट एवं तकनीकी का अवलोकन, विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रकाशनों का विमोचन तथा बिहार सरकार अनुसूचित जनजाति उपयोजना अन्तर्गत उपादानों का वितरण भी किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित बिहार विधान परिषद के माननीय सदस्य डॉ. एन. के. यादव एवं पीरपैंती के माननीय विधायक श्री मुरारी पासवान ने भी सभी प्रतिभागियों को जीवन में अपने लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु ईमानदारी से प्रयास करने की सीख दी।

अध्यक्षीय सम्बोधन में माननीय कुलपति ने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए तथा पढ़ाई के साथ-साथ सर्वांगीण विकास के लिए खेलों में भी अव्वल रहना जरूरी है। कुलपति ने देश के महान खिलाड़ियों से प्रेरणा लेने की बात कही।

आज दिनांक 28.01.2026 को एथलेटिक्स में 100 मीटर महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर अंकिता कुमारी, कृषि जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, सबौर, द्वितीय स्थान पर रूबी कुमारी, बिहार कृषि महाविद्यालय, सबौर एवं तृतीय स्थान पर रंजना कुमारी, भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय, पूर्णिया पर रहे।

100 मीटर पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान नितीश कुमार राज, मंडन भारती कृषि महाविद्यालय, सहरसा, द्वितीय स्थान ज्ञान बिन्दू, वीर कुँवर सिंह कृषि महाविद्यालय, डुमराँव एवं तृतीय स्थान गौतम कुमार सुमन, बिहार कृषि महाविद्यालय, सबौर ने प्राप्त किया।

800 मीटर पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर प्रताप कुमार, कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय, आरा, द्वितीय स्थान गोपाल कुमार, डॉ कलाम कृषि महाविद्यालय, किशनगंज एवं तृतीय स्थान बीरबल कुमार, बिहार कृषि महाविद्यालय, सबौर ने प्राप्त किया।

लम्बी कूद पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान मंजेश कुमार, मंडन भारती कृषि महाविद्यालय, सहरसा, द्वितीय स्थान सचिन कुमार, भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय, पूर्णिया, तृतीय स्थान दिव्यांशु, नालंदा उद्यान महाविद्यालय, नूरसराय। लम्बी कूद महिला वर्ग में प्रथम स्थान पूजा भंडारी, बिहार कृषि महाविद्यालय, सबौर, द्वितीय स्थान प्रिया भारती, नालंदा उद्यान महाविद्यालय, नूरसराय एवं तृतीय स्थान सोनम कुमारी, बिहार कृषि महाविद्यालय, सबौर ने प्राप्त किया।

गोला फेंक पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान प्रखर कुमार, बिहार कृषि महाविद्यालय, सबौर, द्वितीय स्थान हेमंत कुमार काजी, मंडन भारती कृषि महाविद्यालय, सहरसा एवं तृतीय स्थान गुलशन कुमार, वीर कुँवर सिंह कृषि महाविद्यालय, डुमराँव तथा गोला फेंक महिला वर्ग में प्रथम स्थान साक्षी कुमारी, डॉ कलाम कृषि महाविद्यालय, किशनगंज, द्वितीय स्थान कुमारी अंजली,

नालंदा उद्यान महाविद्यालय, नूरसराय एवं तृतीय स्थान पर कुमारी दर्शना, कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय, आरा रहे। वहीं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान पर अली असाबा, बिहार कृषि महाविद्यालय, सबौर (पी.जी.), द्वितीय स्थान तविन्दा फातिमा, भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय, पूर्णिया एवं तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से गौरी कुमारी,

बिहार कृषि महाविद्यालय, सबौर एवं अंकिता कुमारी, बिहार वानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान संस्थान, मुंगेर रहे। ऑन स्पॉट पेंटिंग में प्रथम स्थान अली असाबा, बिहार कृषि महाविद्यालय, सबौर (पी.जी.), द्वितीय स्थान रौनक प्रवीण, डॉ कलाम कृषि महाविद्यालय, किशनगंज एवं तृतीय स्थान संयुक्त रूप से श्वेता रानी,

जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, सबौर तथा वर्षा रानी, नालंदा उद्यान महाविद्यालय, नूरसराय ने प्राप्त किया।
एथलेटिक्स अन्तर्गत लड़कियों की 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बिहार वानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान संस्थान, मुंगेर की छात्रा अंचल कुमारी ने प्रथम स्थान पाया।

वहीं नालंदा महाविद्यालय, नूरसराय की छात्रा प्रिया भारती एवं बिहार वानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान संस्थान, मुंगेर की छात्रा अंकित कुमारी ने क्रमश: द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं। लड़कों में ऐश्वर्य कुमार, पी०जी० छात्र, बी०ए०सी० सबौर, प्रताप कुमार, कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय, आरा, नुनु कुमार, वीर कुँवर सिंह महाविद्यालय, डुमराँव क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।

प्रतिभागियों के प्रथम दिन लड़के और लड़कियों की लम्बी कूद, भाला फेंक, कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल के लीग मैच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता कृषि, अधिष्ठाता स्नातकोत्तर शिक्षा, निदेशक अनुसंधान, निदेशक प्रसार-शिक्षा, कुलसचिव के अलावा सबौर, पूर्णिया, सहरसा के प्राचार्य, सभी विभागाध्यक्ष, वैज्ञानिक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे। संध्या में सांस्कृतिक प्रतियोगिता में आज रंगोली, क्ले माडलिंग, समूह गान और नृत्य का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *