बीपी डेस्क। पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद के द्वारा जिले को अपराध मुक्त बनाने के उद्देश्य से हत्या, लूट, डकैती जैसे गंभीर अपराध के कांडों में वांछित अपराधकर्मीयों के गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गत मई 2025 को अम्बा थानान्तर्गत सोनवर्षा एवं बलिया के बीच अहरा के पास व्यक्ति से मोटरसाईकिल सवार अज्ञात अपराधियों ने ₹ 58880 लूट लिए थे।
इस संदर्भ में अम्बा थाना में अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी मुहिम के तहत पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद द्वारा अपने निर्देशन में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 के नेतृत्व में एक SIT का गठन कर कांड में संलिप्त अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा काण्ड के उद्भेदन की जिम्मेदारी सौंपी गयी।
गठित SIT द्वारा सी०सी०टी०वी० फूटेज का अवलोकन, आसूचना संकलन, हायूमन इनटेलीजेन्स एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर काण्ड का उद्भेदन करते हुए, 25 हजार ईनामी कुख्यात अपराधी छोटन सिंह को माली थानान्तर्गत चरण बजार से गिरफ्तार कर लिया गया है।
पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार किया तथा अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि मैं अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फाइनेंस कंपनी के कर्मियों से पैसा छिनते एवं लूट-पाट किया करते थे। गिरफ्तार अभियुक्त को ग्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
