Bihar News : भारत टैक्सी परिवहन क्षेत्र में गेम चेंजर- डॉ. प्रमोद कुमार

पटना

बीपी डेस्क। केंद्र सरकार द्वारा सहकारिता मॉडल पर शुरू की गई ‘भारत टैक्सी’ योजना को राज्य के सहकारिता, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने परिवहन सेवा क्षेत्र में देशवासियों के हित में एक गेम चेंजर पहल बताया है। मंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की यह पहल कई मायनों में महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि ‘भारत टैक्सी’ एक ओर जहां रोजगार के नए अवसरों का सृजन करेगी, वहीं दूसरी ओर सस्ती, पारदर्शी और सुलभ परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराकर आम उपभोक्ताओं की जेब को राहत पहुंचाएगी। इस योजना में महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उनकी सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी गई है, जो इसे सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बनाती है।

मंत्री ने महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में इसे एक प्रभावी कदम माना है। केंद्र सरकार आगामी दिनों में ‘भारत टैक्सी’ को अन्य राज्यों में भी लागू करेगी। योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए तैयार मोबाइल एप्लीकेशन को आमजन तक पहुंचाने हेतु सरकार विभिन्न डिजिटल माध्यमों का सहारा लेगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सेवा से लाभान्वित हो सकें।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार इस पहल का स्वागत करती है तथा शीघ्र ही बिहार में भी ‘भारत टैक्सी’ के नेटवर्क विस्तार की संभावनाओं पर विचार कर आवश्यक कदम उठाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *