Bihar News : मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के ग्राम बकुलाही हुये ब्लास्ट में बिहार के मजदूरों की मौत पर मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख एवं घायलों को 50-50 हजार रूपये अनुग्रह अनुदान देन का निर्देश

पटना

बीपी डेस्क। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने छत्तीसगढ़ के ग्राम बकुलाही स्थित रियल इस्पात एंड स्टील संयंत्र में हुये ब्लास्ट हादसे को अत्यंत दुखद बताया है तथा हादसे में बिहार के मजदूरों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने ग्राम बकुलाही स्थित रियल इस्पात एंड स्टील संयंत्र में हुये ब्लास्ट में बिहार के मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये तथा हादसे में घायल हुये बिहार के मजदूरों को 50-50 हजार रूपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुये लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि छत्तीसगढ़ सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा मृतकों के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *