विमल कुमार। गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के गंगा मोड़ के पास दिनांक 18.02.2026 को अवैध हथियार के साथ आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे 03 अभियुक्तों को तत्परता से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया।
उक्त अपराधियों के पास से 01 देशी कट्टा, 02 जिंदा कारतूस, 03 मोबाइल एवं अन्य सामन बरामद किये गए
पकडे गए अपराधकर्मी अरमान अली का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसके विरुद्ध पूर्व में कई गंभीर कांड दर्ज हैं।
अवैध मिनीगन फैक्ट्री का सफल उद्भेदन!
मुंगेर जिले के नयारामनगर थानांतर्गत दिनांक 18.02.2026 को बनरघट्टा पहाड़ी क्षेत्र में संचालित अवैध मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए संलिप्त 03 अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।
02 अर्धनिर्मित देसी पिस्टल, 03 पिस्टल (मैगजीन सहित)03 बेस मशीन, 02 मैगजीन, 01 हैंड ड्रिल मशीन, 06 पिस्टल का कच्चा बैरल एवं हथियार बनाने के कई उपकरणों को किया गया बरामद।
