Budget 2026 : इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं

पटना बिजनेस

बीपी डेस्क। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश किया। उनका बजट भाषण 85 मिनट का रहा। उन्होंने कहा कि इस बार Income टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं होगा।
सीतारमण ने ये भी कहा कि 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर और 3 आयुर्वेदिक एम्स बनाए जाएंगे। साथ ही कहा कि कैंसर की 17 दवाइयों पर कस्टम ड्यूटी नहीं लगेगी।

बजट 2026 की बड़ी घोषणाएं

मालगाड़ी के लिए नया कॉरिडोर: पश्चिम बंगाल के डानकुनी के लिए एक नए फ्रेट कॉरिडोर का ऐलान किया गया है।

इंफ्रा पर बड़ा खर्च:

अगले वित्त वर्ष (2026-27) के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपए का कैपेक्स (पूंजीगत खर्च) तय किया गया है। यह पिछले साल के 11.2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है।

रेयर अर्थ कॉरिडोर:

केरल, तमिलनाडु और ओडिशा में दुर्लभखनिजों के लिए विशेष कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इसमें आंध्र प्रदेश को भी जोड़ा जाएगा ताकि खनिज संपन्न राज्यों को फायदा मिले।

टेक्सटाइल सेक्टर:

देश में बड़े टेक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे।

दवाइयों के क्षेत्र में ‘शक्ति‘: 10,000 करोड़ रुपए के निवेश के साथ ‘बायो-फार्मा शक्ति’ योजना शुरू होगी, जिसके तहत तीन नए संस्थान खुलेंगे।

इन 6 बड़े क्षेत्रों पर रहेगा सरकार का फोकस

रणनीतिक मैन्युफैक्चरिंगः नए और जरूरी क्षेत्रों में उत्पादन की क्षमता बढ़ाना।

पुराने उद्योगः पुराने पड़ चुके औद्योगिक क्षेत्रों को दोबारा जीवित करना।

छोटे उद्योग (MSME): छोटे और मध्यम उद्योगों को ग्लोबल चैंपियन बनाना।

इंफ्रास्ट्रक्चरः सड़कों, रेलवे और अन्य बुनियादी ढांचे को जबरदस्त मजबूती देना।

सुरक्षा और स्थिरताः देश में लंबी अवधि की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना।

शहरों का विकासः शहरों को व्यापार और आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित करना।

बजट के 3 मुख्य विजन

रफ्तारः प्रॉडक्टिविटी बढ़ाकर आर्थिक विकास की गति को तेज करना।

क्षमताः लोगों की काबिलियत को निखारना ताकि वे देश की तरक्की में भागीदार बनें।

सबका साथः हर परिवार और क्षेत्र के पास कमाई के पर्याप्त संसाधन और मौके हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *