Budget 2026 : पटना में ‘शिप रिपेयर इकोसिस्टम’ का सेटअप होगा तैयार, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की भी घोषणा

दिल्ली पटना

बीपी डेस्क। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 के जरिए बिहार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई घोषणाएं की हैं। इस बजट की सबसे खास बात पटना में बनने वाला अत्याधुनिक ‘शिप रिपेयर इकोसिस्टम’ है, जो गंगा नदी के जरिए होने वाले कारोबार को नई ऊंचाई देगा।

इसके अलावा, बिहार से होकर गुजरने वाला हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर और नया डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) राज्य के बिजनेस मॉड्यूल को पूरी तरह बदल देगा।

ये पहल न केवल माल ढुलाई को सस्ता बनाएंगी, बल्कि बिहार को पूर्वी भारत के एक प्रमुख औद्योगिक और ट्रांसपोर्ट हब के रूप में मजबूती से स्थापित करने में मदद करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *