मोतिहारी, राजन द्विवेदी। जिले के संग्रामपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित दमड़ी असरफी+2उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ई-लाइब्रेरी के लिए दो कम्प्यूटर लगाया गया। स्कूल में यह ई लाइब्रेरी इजरा गांव निवासी व विद्यालय के पूर्व में छात्र रह चुके वर्तमान में अमेरिका के अप्रवासी भारतीय कइलीफोरनिया कार्यरत दिनेश उपाध्याय ने डोनेट कर लगवाया है। ताकि विद्यालय के छात्र व छात्राओं को शिक्षा मिल सके।
वहीं ई लाइब्रेरी शुरू होने से विद्यालय के छात्रों में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के वरीय विशिष्ट शिक्षक रोहन पांडेय ने बताया ने अप्रवासी भारतीय पूर्व में विद्यालय भ्रमण करने आए थे। उस दौरान उन्होंने अपने दिनों को याद करते हुए विद्यालय में कुछ सहयोग की इच्छा जाहिर की थी।अपने पुराने विद्यालय एवं इसमें वर्तमान में अध्ययन कर रहे छात्रों से विशेष लगाव के कारण उन्होंने ई लाइब्रेरी में आधुनिक कम्प्यूटर लगवाने के वायदे को पूर्ण किया।
इस दौरान मौजूद देश के वरीय पत्रकार सह बीजेपी नेता रवि त्रिपाठी ने बताया की उनके द्वारा वादा किया गया था कि गोविन्दगंज विधान सभा क्षेत्र के विद्यालय मे कम्प्यूटर शिक्षा के लिए कुछ विद्यालय को चिन्हित किया गया था।
जिसको धरातल पर उत्तराने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। समय रहते चिन्हित किये गए विधालयो में ई लाइब्रेरी का काम शुरू किया जाएगा। मौके पर बिन्नू तिवारी, मोटर तिवारी, सुष्मिता कुमारी, आनंद कुमार, बिनोद यादव समेत कई छात्र छात्रा मौजूद थे।
