चंपारण की खबर : प्रिपरेशन ऑफ़ इंडो नेपाल बाउंड्री रेफरेंस फ्रेम विषय पर बनी सहमति : सौरभ जोरवाल

मोतिहारी

पूर्वी चंपारण के डीएम ने किया भारतीय अधिकारियों का नेतृत्व, भारतीय इंडो-नेपाल जॉइंट फील्ड सर्वे की पहली बैठक संपन्न

मोतिहारी, राजन द्विवेदी। जिले के भारत नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल में आज मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल, रक्सौल के कॉन्फ्रेंस हाल में इंडो-नेपाल जॉइंट फील्ड सर्वे टीम की पहली बैठक हुई।

इस बैठक में इंडियन साइड से सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण एवं पश्चिमी चंपारण के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बैठक में भाग लिए वहीं नेपाल की तरफ से सीमावर्ती जिले सिराहा, धनुषा, माहोतरी, सरलाही, सप्तरी, रौनाहट, बारा, परसा और चितवन के चीफ डिस्टिक ऑफीसर (सीडीओ)बैठक में भाग लिए।

बैठक में भारतीय शिष्ट मंडल का नेतृत्व पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने किया। वहीं नेपाल की तरफ से सिराहा जिले के सीडीओ सुरेंद्र पौडेल ने नेपाल के शिष्ट मंडल का नेतृत्व किया।

बैठक के प्रारंभ में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने शिष्ट मंडल के सभी पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। तत्पश्चात बैठक में निर्धारित बिंदुओं को एक-एक कर रखा गया एवं सभी पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।

जिलाधिकारी श्री जोरवाल ने बताया कि 7 वां बाउंड्री वर्किंग ग्रुप के मैंडेट एवं 12 वें सर्वे ऑफिशियल कमेटी के रिकमेंडेशन के अनुसार फील्ड सर्वे टीम (एफएसटी) को कार्य करना है।

आज की बैठक में रिपेयरिंग आफ बाउंड्री पिलर्स, कंस्ट्रक्शन ऑफ बाउंड्री पिलर्स, रीलोकेशन ऑफ मिसिंग पिलर्स, रिकंस्ट्रक्शन ऑफ डैमेज पिलर्स, लार्ज स्केल मैपिंग यूजिंग ( यूएवी इन द रीजन) और प्रिपरेशन ऑफ़ इंडो नेपाल बाउंड्री रेफरेंस फ्रेम विषय पर सहमति बनी है।