चंपारण की खबर : पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन टीम ने कर दी घोषणा

मोतिहारी

मोतिहारी, राजन द्विवेदी। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित सीनियर हेमन ट्रॉफी खेलने के लिए पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा टीम की घोषणा कर दी गई है।

जिसमें पटना के विक्रम में दिनांक 20 फरवरी 26 और 21 फरवरी 26 को मैच होना है। ,उस मैच के खिलाड़ियों की सूची निम्न है।

खिलाड़ियों में शाकिबुल गनी ( कप्तान ), फैसल गनी , गोपी कृष्णन, यूसुफ नदीम, राजा, रवि प्रकाश मिश्रा, आशुतोष पांडे, विवेक कुमार, अनुपम, समीर अख्तर, मणिकांत, इमरान हाशमी, टुन्ना , बादल कन्नौजिया, राजेश साहनी जल ऋतिक रंजन शामिल हैं। वहीं स्टैंड बाय में अमित कुमार, अंकेश, राहुल एवं कुंदन कृष्णन शामिल हैं।