चंपारण की खबर : कैडेट एशियन तलवारबाजी प्रतियोगिता में भाग लेगी मोतिहारी की केशर राज, डीएम ने दी शुभकामनाएं

मोतिहारी

मोतिहारी, राजन द्विवेदी। इंडोनेशिया के जकार्ता में 18 से 27 फरवरी तक आयोजित होने वाले कैडेट एशियन तलवारबाजी (फेंसिंग) प्रतियोगिता 2026 में भाग लेने वाली भारतीय टीम में पूर्वी चम्पारण की केशर राज का चयन किया गया है।

भारतीय टीम में केशर राज का चयन कैडेट(अंडर-17) राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता 2025- 26 में बालिका वर्ग में तलवारबाजी के फॉयल स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर भारतीय तलवारबाजी संघ द्वारा किया गया है।

मोतिहारी की रहने वाली केशर राज वर्तमान में खेलो इण्डिया स्कीम के तहत आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट, पुणे में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। वह स्थानीय जीवन इंटरनेशनल स्कूल कीउ छात्रा है। केशर राज ने राष्ट्रीय स्तर पर दो स्वर्ण पदक, एक रजत पदक एवं दो कांस्य पदक हासिल किया है।

इसके साथ ही वर्ष 2025 में उत्तराखंड में आयोजित एशिया कैडेट कप में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। केशर राज आज जिलाधिकारी से उनके कार्यालय कक्ष में मिलीं। जिलाधिकारी ने उनको आगे की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *