मोतिहारी, राजन द्विवेदी। सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कृषि विज्ञान केन्द्र, पिपराकोठी में आयोजित तीन दिवसीय “लघु एवं सीमांत कृषक कार्यशाला-सह- मात्स्यिकी, यांत्रिकी,
बागवानी एवं पशु मेला” के समापन समारोह में किसानों, वैज्ञानिकों और कृषि विशेषज्ञों को संबोधित किया। इस दौरान उन्नत तकनीकी व आत्मनिर्भर किसान पुस्तक का विमोचन भी किया। इस अवसर बड़ी संख्या में उपस्थित अन्नदाता किसानों को सम्मानित भी किया गया।
