चंपारण की खबर : जून माह से महिलाओं के हक की शुरू होगी लड़ाई : प्रशांत किशोर

बेतिया

बेतिया, राजन द्विवेदी। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर अपने ” बिहार नव निर्माण” यात्रा के दूसरे दिन पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जन सुराज पार्टी सदस्यों एवं आम लोगों से भी विचार विमर्श किया।

उन्होंने कहा कि अब जिस जिम्मेदारी को जनता ने हमें सौंपा है, उस जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए हम तैयार हैं। जन सुराज पार्टी को और सशक्त बनाने की रणनीति पर बिहार के सभी जिलों में जाकर चर्चा होगी। संगठन में कोई कमी होगी तो उसे दूर किया जाएगा।

उन्होंने बिहार के हर जिले की यात्रा का मकसद भी साझा किया। कहा कि जनता ने हमारे लिए जो भूमिका तय की है, अगले 5 साल उसे ईमानदारी से निभाएंगे।
प्रशांत किशोर ने कहा कि जून माह से महिलाओं के हक की लड़ाई शुरू होगी। महिलाओं को 2 -2 लाख रुपए देने का वादा सरकार को हर हाल में पूरा करना ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *