कई लूट, आर्म्स एक्ट हत्या मामले में थी पुलिस को तलाश,
किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था देवा, सूचना पर पुलिस ने दबोचा
मोतिहारी, राजन द्विवेदी। जिला पुलिस टीम को चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। जिसमें कुबेर पांडेय हत्या कांड के इनामी मुख्य आरोपी अवनीश कुमार उर्फ देवा को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देशन में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई करते हुए कुबेर पाण्डेय हत्याकांड समेत लूट, हत्या और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में फरार चल रहे 10,000 रुपये के इनामी अपराधी अवनिश कुमार उर्फ देवा को दबोच लिया है।
पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।जिससे किसी बड़ी वारदात की साजिश को नाकाम कर दिया है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस ने एक गुप्त सूचना के बाद शुरू की। गोविंदगंज थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना कांड संख्या-02/25 (कुबेर पाण्डेय हत्याकांड) का मुख्य वांछित अभियुक्त अवनिश कुमार उर्फ देवा अपने पैतृक निवास विसही (थाना-पहाड़पुर) में छिपा हुआ है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरेराज के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने जब देवा के घर पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी, तो वह भागने की फिराक में था, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 01 पिस्तौल और 04 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
अपराध की दुनिया का पुराना खिलाड़ी
गिरफ्तार अभियुक्त अवनिश कुमार उर्फ देवा का लंबा और काला आपराधिक इतिहास रहा है। वह केवल हत्या के मामलों में ही नहीं, बल्कि चोरी, लूट, एनडीपीएस (मादक पदार्थ) और संगठित अपराध जैसे गंभीर कांडों में भी संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ पहाड़पुर, गोविंदगंज और मंझौलिया थानों में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
विशेष वर्ष 2025 में हुए चर्चित कुबेर पाण्डेय हत्याकांड के बाद से ही की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा था, जिसके कारण उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
