चंपारण की खबर : जिले में संगठनात्मक संरचना को और सुदृढ़ करने की जरूरत : सरोज रंजन पटेल

मोतिहारी
  • भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई संगठनात्मक बैठक

मोतिहारी, राजन द्विवेदी। भाजपा कार्यालय, गांधी कॉम्प्लेक्स में पार्टी की आवश्यक संगठनात्मक बैठक जिलाध्यक्ष पवन राज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी सरोज रंजन पटेल विशेष रूप से उपस्थित हुए।

बैठक में जिले में संगठनात्मक संरचना को और सुदृढ़ करने को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया। साथ ही 09 फरवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के बिहार आगमन को लेकर बापू सभागार, पटना में होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी जरूरी दिशा-निर्देश दिया।

बैठक में प्रदेश मंत्री सह क्षेत्रीय सह प्रभारी अजय यादव, एनडीए के संयोजक प्रकाश अस्थाना, उप महापौर डॉ० लालबाबू प्रसाद, प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक मोर्चा मोहिब्बुल हक, उपाध्यक्ष मीना मिश्रा, सुधंशु रंजन एवं विनोद कुशवाहा, महामंत्री मार्तण्ड नारायण सिंह, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, सह मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार गुप्ता,

जिला संयोजक सोशल मीडिया पंकज सिन्हा, जिला संयोजक आईटी सेल ऋषभ झा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा नीता शर्मा, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अब्दुल कलाम, पप्पू पाण्डेय, डॉ० अरुण कुमार, ओमप्रकाश सिंह, राजेश कुमार, सुदीप कुमार, चंदन सिंह, धर्मेंद्र कुमार, संजय ठाकुर सहित हर विधानसभा के अपेक्षित दायित्वधारी उपस्थित थे। बैठक का संचालन सियावर सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *